तरवारा: शांति समिति की बैठक में महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश

दीनदयालपुर-हाकमा में महावीरी मेला नाै से

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को सदर एसडीपीओ फिरोज आलम, एसडीओ सुनील कुमार तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दीनदयालपुर-हाकमा में नौ एवं 10 सितंबर को आयोजित महावीरी अखाड़ा मेला को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपनन कराने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि महावीरी अखाड़ा सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराते हुए एक मिसाल कायम करने की अपील की। आप लोगों के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मेला में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से गलत अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस आपलोगों के सहयोग के लिए तैयार है। यदि आपको किसी से शांति भंग होने की आशंका होते तो इसकी सूचना पुलिस को दें, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के दौरान आर्केस्ट्रा संचालन तथा डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने की बात कही। साथ ही अखाड़ा निकालने वालों को लाइसेंस लेना आवश्यक है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि नमाज के समय अखाड़ा नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को एक-दूसरे के सहयोग करने की अपील की। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि राजीव यादव, विशुनदयाल गिरि, अंसरुल हक उर्फ लली बाबू, सुनील कुमार गुप्ता, अधिवक्ता दिनेश गिरि समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व सदस्यगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026