जीरादेई: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के भरौली मठ परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय मारुत नंदन महायज्ञ आरंभ हो गया। शनिवार की सुबह परम संत रामनारायण दास महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा भरौली मठ परिसर से आरंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए भरौली सोना नदी के तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। कलश यात्रा में 1001 कन्याओं के अलावा यज्ञ के आचार्य अरविंद मिश्र तथा यजमान मुखिया नरेंद्र सिंह सपत्निक समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इस दौरान भक्ति गीत जय हनुमान एवं जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जल भरने के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचा, जहां कलश स्थापना किया गया। यज्ञाचार्य अरविंद मिश्र ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रवचन, रामलीला व रासलीला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यज्ञ समस्त पापों के नाश करने के लिए सरल उपाय है। बजरंग बली कलियुग के देवता हैं। इनके पूजन से समस्त विघ्नों का निवारण होता है तथा जीवों में सदबुद्धि का प्रादुर्भाव होता है। इस मौके पर कमलवास दुबे, समाजसेवी नंदजी चौधरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026