तरवारा बाजार में रामभक्त हनुमान व शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

  • 251 कुंवारी कन्याएं हुई शामिल
  • रामभक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भक्तिमय माहौल के बीच गोता लगा रहे हैं ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के तरवारा पंचायत के काजीटोला गांव स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को रामभक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।महायज्ञ को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।

कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे एवं हाथी घोड़े के साथ चौधरीपट्टी मोहल्ला स्तिथ पोखरे से जलभरी कर पूरे पंचायत का परिभ्रमण करते हुए काली मंदिर परिसर पहुंची।प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ स्थानीय मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी, चंद्रशेखर प्रसाद,अरुण प्रसाद,अजीत प्रसाद के नेतृत्व में कराया गया।इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य श्री कांता मिश्रा ने यज्ञ का शुभारंभ कराया।

मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी ने बताया कि इस महायज्ञ में तीन दिनों तक देवी जागरण कराया जाएगा। साथ ही प्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

आचार्य पंडित श्री कांता मिश्रा ने बताया की यज्ञ कराने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।इसके साथ ही दूषित वातावरण पवित्र हो जाता है।महायज्ञ के मंडप की परिक्रमा करने वाले को सकारात्मक ऊर्जा के साथ व्यक्ति के घर में सुख शांति आती है।

साथ ही मंदिर या किसी यज्ञ की परिक्रमा करने से मन शांत होती है।इस मौके पर जवाहर साह,विनोद कुमार शर्मा,राजेन्द्र साह, ब्यासदेव प्रसाद,रामदेव महतो, परशुराम प्रसाद, श्रीकांत गिरी,सुरेंद्र गिरी,हरिशरण गिरी,सुदामा प्रसाद,महंत प्रसाद, जयशंकर गुप्ता, मुमताज अहमद,पंकज श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव,किशोर शर्मा,चंदन महतो समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026