जीरादेई: अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया गया संपादित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर पंचायत के रुइया गांव में अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा कृषक जितेश यादव के खेत में जिसका खेसरा संख्या 1089 में फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रयोग 10 मीटर लंबाई तथा 05 मीटर चौड़ाई आयताकार भूमि यानी सवा डिसमिल जमीन पर फसल कटाई कर पीटकर तथा वजन कर संपादित किया गया। इसमें फसल कटनी के संपादन में मापी अनुसार उपज दर प्रति हेक्टेयर 27.960 किलोग्राम पाया गया है। बताया कि फसल सहायता योजनान्तर्गत प्रत्येक कृषि वर्ष में धान, गेहूं, मक्का आदि पर पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग राज्य सरकार की आरे से निर्धारित किया गया है।

यह कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायतों में कराया जाता है। इसके पीछे यह मंशा है कि छोटे स्तर पर कटनी प्रयोग कराया जाए तो उसकी गुणवत्ता काफी बढ़ जाती है। यह पंचायत स्तर पर किसानों को नुकसान का लाभ दिलाने की योजना है। इस कटनी प्रयोग के आधार पर औसत निकालकर उत्पादन का आकलन किया जाता है। यह उत्पादन का आकलन राज्य सरकार सभी जिलों से प्राप्त कर केंद्र सरकार को भेजती है। इसके आधार पर ही सरकार खाद्य नीति का आंकलन करती है। मौके पर प्रयोगकर्ता सह कृषि समन्वयक अशोक कुमार भक्त, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दयाशंकर चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णा कुमार मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व स्थानीय किसान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026