परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र पथ फतेहपुर बाइपास मोड़ से तरवारा मोड़ तक मुख्य सड़क पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। डिवाइडर निर्माण हो जाने से आम लोगों काे जाम से निजात मिल सकेगी। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शहर में प्रत्येक सोमवार को पूरे दिन जाम की समस्या बनी ही रहती है। वहीं फतेहपुर बाइपास मोड़ से तरवारा मोड़ तक डिवाइडर ना बने होने के चलते सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बावजूद अक्सर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ता था।
डिवाइडर बनने के बाद जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही डिवाइडर के बीचो बीच स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य विभागीय स्तर पर ही कराया जा रहा है। बताया कि दीपावली व छठ महापर्व के कारण कार्य को शुरू कराने में देरी हुई है। ऐसे में युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है, ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…