जीरादेई: रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए की अपील

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना परिसर में शनिवार के दिन राजश्व पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद पति त्रिपाठी के नेतृत्व में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक अयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनवमी पर्व को लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए ,कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। रामनवमी पर्व में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करें। लोग अफवाह से बचे,शरारती व असमाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाने का कार्य करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाएंगे।

आप सभी को इससे बचने की आवश्यकता है ,साथ ही साथ जनप्रतिनिधी अपने अपने क्षेत्र में भी लोगो को इससे बचने की अपील करे। राजश्व पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि रामनवमी के जुलूस जिस रूट से गुजरेगी उसकी जानकारी लिखित रूप में थाने को दें ,नया रूट का चयन नहीं करें। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व खुशी का पर्व है अभी मिल जुल कर खुशी से इस पर्व को मनाए । किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कठिनाइ व परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रहे। इस मौके पर समाजसेवी मृत्युंजय गिरी, सत्येंद्र भारती, उप मुखिया राजेश सिंह, उप मुखिया करहनु रीना देवी,सरपंच अजीमुल्ला , सरफराज ,ननद किशोर चौधरी, छोटन साह, सरोज सिंह राणा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024