परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना के नए थानाध्यक्ष राकेश कुमार को बनाया गया है जो अब जीरादेई थाने का पदभार संभालेंगे। बताया जाता है कि राकेश कुमार नगर थाना सिवान में कार्यरत थे तथा उससे पूर्व बसंतपुर में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाउन थाने से ट्रांसफर करते हुए जीरादेई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
ज्ञात हो कि गत 1 माह पूर्व ही जीरादेई थाने के थानाध्यक्ष रहे कैप्टन शाहनवाज हुसैन का ट्रांसफर करते हुए दुरौधा थाने का कार्यभार सौंपा गया है। जिसके बाद से ही जीरादेई थानाध्यक्ष का पद रिक्त था। हालांकि प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में थाने के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद पति त्रिपाठी को प्रभार सौंपा गया था। हालांकि अब नए थानाध्यक्ष के रुप मे राकेश कुमार पदभार संभालेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…