परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रत भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान स्थल की साफ-सफाई व रंग-रोगन किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि राजेंद्र बाबू के पैतृक निवास एवं राजेंद्र पार्क में साफ-सफाई करा दी गई है तथा फूलमाला से सजावट की गई है। वहीं पुरातत्व विभाग द्वारा भवन व देशरत्न की आदमकद प्रतिमा की रंगाई-पोताई करा दी गई है। साथ ही देशरत्न के आवास जाने वाले रास्ते की भी सफाई कराई गई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय एवं जिले के अन्य आलाधिकारियों द्वारा देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। उनके अलावा अन्य राजनीतिक व समाजसेवियों द्वारा भी माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा झांकियां निकाली जाएगी तथा नि:शुक्ल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को ले लोगों में काफी उत्साह है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…