परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भीष्मपुर सीआरसी के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौंवा टोला में शुक्रवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 12 और अंडर 14 वर्ष ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर 800 मीटर दौर में मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान की छात्रा रिंकी कुमारी प्रथम और सोनू कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में निशा कुमारी प्रथम एवं बालक वर्ग में भगत कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 300 मीटर की रेस में अनु कुमारी प्रथम रही। 60 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में नेहा कुमारी व बालक वर्ग में रिजवान प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में भी बालिका वर्ग गरिमा कुमारी और बालक वर्ग में रौनक कुमार बालक प्रथम रहे।
शाट पुट (गोला फेंक) में बालिका में कुसुम कुमारी व बालक में सूरज कुमार प्रथम रहे। भीष्मपुर सीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल को सिर्फ मनोरंजन की नजर से नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य और बेहतर जीविकोपार्जन से जोड़कर देखा जाना चाहिए। प्रतियाेगिता में इंद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलसड़़, उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीष्मपुर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान, मध्य विद्यालय सोंधानी संस्कृत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौंवा टोला, मध्य विद्यालय हिलसड़ के प्रतिभागी शामिल हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…