जीरादेई: अकोल्ही में पुजारी ने किया त्रिशूल से हमला, युवक जख्मी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव स्थित अनंतनाथ धाम मंदिर के पुजारी द्वारा स्थानीय युवक को त्रिशूल से हमला कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त सूचना के अनुसार अकोल्ही गांव के ही युवक द्वारा मंदिर के केयरटेकर से इजाजत लेकर घर के कार्य हेतु मंदिर के सीढ़ी को ले जाया गया था. इससे नाराज पुजारी ने उक्त युवक से गाली गलौज पर उतर आया. युवक द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर पुजारी द्वारा मंदिर में रखे त्रिशूल से हमला कर युवक को जख्मी कर दिया. घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंदिर के पुजारी के व्यवहार से नाराज पुजारी को मंदिर से हटाए जाने को ले हंगामा करने लगे.

मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन  और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार मंदिर का पुजारी गांव का ही हरिशंकर यादव है जिसकी कई हरकत, अशोभनीय व्यवहार तथा असामाजिक गतिविधियों से ग्रामीण नाराज रहते हैं. ग्रामीणों के अनुसार पुजारी की दबंगई से ग्रामीण कुछ नहीं बोल पाते हैं.  ग्रामीणों द्वारा कई बार उक्त पुजारी को मंदिर से हटाए जाने को लेकर मंदिर के समिति से आग्रह की गई. ग्रामीणों की मानें तो मंदिर समिति के  सदस्य भी उक्त पुजारी के सामने बेबस और लाचार नजर आते हैं. ग्रामीणों के अनुसार उक्त पुजारी के 5 बच्चे भी बताए जाते हैं. ग्रामीणों द्वारा उक्त पुजारी को मंदिर से जल्द से जल्द हटाया जाने को ले प्रशासन से गुहार लगाई गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026