छपरा: अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बंधन बैंक कर्मी से 90 हजार की लूट की

छपरा: जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बरवां गांव स्थित गंडक नहर के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बंधन बैंक कर्मी से करीब 90 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कम्पनी के कर्मी एवं आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार एकमा बाजार स्थित बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस का फील्ड कर्मी सरोज कुमार साह नहर मार्ग से बरवां हाथी राय के टोला ग्राहकों से रुपये का लेन-देन करने जा रहा था. वह जैसे ही गांव के बाहर नहर मोड़ पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगा कर दो बाइक पर मौजूद चार अपराधियों ने उसे रोक लिया.

जिसके बाद उनमें से एक अपराधी ने पिस्टल निकाल कर सटा दिया. उसके बाद अपराधियों ने जबरन बाइक की डिक्की खोल कर उसमें रखे रुपये का बैग निकाल कर फरार हो गए.कुछ ह्रीं क्षण में अचानक हुई इस घटना से फाइनेंस कर्मी अवाक रह गया. उसके बाद आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के निर्देश पर एसआई रामाशीष सिंह पुलिस बल साथ आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गए और पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी. समाचार प्रेषण तक पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ एवं रुपये की बरामदगी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026