परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के संजरपुर के संकुल समन्वयक प्रेम किशोर पांडेय के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता मोहम्मदपुर निवासी 85 वर्षीय शिक्षाविद् रघुराज पाण्डेय की लंबी बीमारी के उपरान्त गुरुवार के सुबह 2:00 बजे ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई. इनकी मृत्यु के सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहित अनेकों शिष्य उनकी अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. भरा पूरा परिवार में अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, पुत्रबधु,दो पुत्री सहित दर्जनों नाती पोता छोड़ गये हैं.
स्व. रघुराज पांडे की अंतिम अंत्येष्टि दरौली घाट पर की गयी. पुत्र प्रेम किशोर पांडे ने मुखाग्नि दी. स्व. पांडे मध्य विद्यालय तितरा से वर्ष 2000 जनवरी में सेवानिवृत्ति हुए थे. वे बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहे. वहीं सेवानिवृत्त के उपरान्त भी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समाज सेवा में लगे रहे. उनके निधन पर सर्व समाज के लोग सहित शिक्षक नेता सुधीर कुमार शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार पांडे आदि ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित कर नमन किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…