परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबरसा में शुक्रवार की शाम एक आपसी भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी हो गई. इधर कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पट्टीदारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गई. जिसमें महिला सहित पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए. हालांकि हो-हल्ला के बाद मुहल्लेवासियों ने पहुंच बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.
तब घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रही है. घायलों में शामिल परशुराम साह, अक्षय कुमार साह, राजकुमार साह, विश्राम साह एवं सतेंद्र साह की पत्नी प्रमिला देवी घायलों में शामिल है. इधर घायलों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…