परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई स्थित देशरत्न के आवास पर रविवार की देर शाम आइपीएस अधिकारी आइजी विकास वैभव ने जीरादेई में देशरत्न की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद भरौली गांव स्थित वैभव संस्थान के वार्षिक समारोह में भाग लिया। आइजी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रसृजन के सबल स्तंभ हैं तथा इनमें भरपूर ऊर्जा हैं इसका सार्थक उपयोग राष्ट्र के नवनिर्माण में किया जा सकता है।
पटना डीएसपी विनय रंजन ने कहा कि युवा शक्ति को किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा देने की भी आवश्यकता है। मौके पर छात्राओं ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रधानाध्यापक विवेकानंद तिवारी, शिक्षक मनोरंजन सिंह, ललितेश्वर कुमार, कुंदन सिंह, मनीष यादव, नागेंद्र ओझा, कमलेश्वर दुबे, सौरभ राय, प्रभु यादव, अभिषेक तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…