परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के कोरड़ा में स्थित साई मंदिर के 15 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भोजपुरी गायकों से भजन सुना। भोजपुरी भक्ति गीत की प्रस्तुति ने पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। एक दिन पूर्व से ही स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। सोमवार को अखंड कीर्तन पाठ संपन्न होने पर महाप्रसाद का वितरण हुआ। रात में भोजपुरी गायकों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालु श्रोताओं का दिल जीत लिया।

उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति में कर दिया। कोरड़ा गांव में साईं मंदिर के संस्थापक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आस्था के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी, राहुल तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, मनोज सिंह, विनोद तिवारी, प्रखंड प्रमुख विरेंद्र कुशवाहा, डा. आरएन ओझा समेत कई लोग शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026