जीरादेई: विवादित पोखरे से प्रशासन ने मरवाया मछली

प्रखंड के चंदोली गंगौली पंचायत के बेदवलिया गांव का है मामला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के चंदोली गंगौली पंचायत के बेदवलिया गांव में मंगलवार के दिन विवादित पोखरे से प्रशासन में मछली मरवाया. पोखरी से मछली मरवाने के दौरान ही स्थानीय लोगों ने विरोध किया. इस संबंध में स्थानीय लोगो ने शासन से भी पूछताछ की. हालांकि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोक प्रशासन के विरुद्ध कड़ा रुख अपना कर विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिए. हल्ला हंगामा होने पर स्थानीय प्रशासन ने लोगों पर लाठियां भी चटकाई. वहीं विवादित पोखरी से मछली मरवाने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चार मजिस्ट्रेट पांच थाने के पुलिस के साथ-साथ सशक्त बल भेजे गए थे जिनके देखरेख में मछली मरवाया गया.

लोगों का आरोप है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर विपक्षी को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है. वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी एसके झा ने बताया कि जिले के वरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश पर मछली मरवाया गया. कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रशासन से उलझ गए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया. अंचलाधिकारी ने आगे बताया कि उक्त लोगों को अंदर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं मौके पर अंचलाधिकारी मैरवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष जीरादेई, थानाध्यक्ष आंदर, थानाध्यक्ष असांव सहित पांच थाने के अलावे दर्जनों लाठी बल व महिला पुलिस कर्मी शामिल रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026