परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के कर्थवलिया गांव में बुधवार की शाम 5 बजे बिजली के संपर्क में आने से एक 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को आनन-फानन में सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित बच्ची की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के कर्थवलिया गांव की रहने वाले पुनदेव साह की 9 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार की शाम बच्ची मकान की कमरे में पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रही थी। इसी दौरान वह धारा प्रवाहित बिजली के संपर्क में आ गई।
इसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद बच्ची के गिरने पर परिवार के सभी सदस्य दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे इसके बाद परिवार के लोगों में मायूसी छा गई। अचेत पड़ी बच्ची को लेकर परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में पचरुखी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए लेकर पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति गंभीर बताते हुए है सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन वहां से बच्ची को लेकर एंबुलेंस द्वारा सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। जबकि परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सभी लोग बच्ची को शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…