जीरादेई: मारुति नंदन की जयकार से गूंजा इलाका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के विजयीपुर मोड़ के समीप मंगलवार को महावीरी मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान मारुति नंदन महावीर की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर जय हनुमान के उद्घोष व भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शांति व्यवस्था को ले मैरवा थाने की पुलिस गश्त कर रही है। पूजा व मेला समिति के अध्यक्ष वृजकिशोर यादव ने बताया कि पूजा व मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है धार्मिक सौहार्द व आपसी भाईचारे को कायम करना।

उन्होंने बताया कि इस पूजा में सभी वर्ग व समुदाय के लोगों का सहयोग मिलता है तथा क्षेत्र के सभी लोगों की भागीदारी रहती है। उन्होंने बताया कि मेला के माध्यम से बच्चों सहित सबका मनोरंजन हो जाता है। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह राजद उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मुखिया मनोज मांझी, पूर्व प्राचार्य मोहन श्रीवास्तव, मुखिया कयूम अंसारी, टुनटुन श्रीवास्तव, परशुराम सिंह, पैक्स प्रबंधक सुदामा सिंह, हंसनाथ सिंह पटेल, प्रभुनाथ कुशवाहा, शिवजी पटेल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026