जीरादेई: अरणी से प्रज्ज्वलित हुई शतचंडी महायज्ञ की अग्नि, पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ रही भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के बढ़ेया में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को अरुणी मंथन से शतचंडी महायज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर राम घाट अयोध्या से पधारे आचार्य माधव दास उर्फ त्यागी महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य लक्ष्मी निधि मिश्रा समेत अन्य आचार्याें द्वारा विधि-विधान से यज्ञ कुंड में अरणी मंथन साधना जागृति की गई तो साक्षात अग्निदेव यज्ञकुंड में विराजमान हो गए। वैदिक अनुष्ठान की कठिन प्रक्रिया द्वारा यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही पूरे क्षेत्र व मंडप जय मां काली, जय हनुमान, जय मां अंबे के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्य यजमान अरुण ओझा, पुष्पेंद्र ओझा, धनंजय ओझा, केशव पांडेय, राजू ओझा आदि यज्ञ पूजा पर आसीन थे। इस मौके पर पूजा समिति के कमलेश्वर ओझा, बाबूलाल यादव, विश्वनाथ यादव, नीरज श्रीवास्तव, शनि ओझा, टुनटुन ओझा, अशोक साह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ज्ञात हो कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, रामलीला एवं रासलीला का भाी आनंद लोग उठा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024