सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया महाविद्यालय में बिहार दिवस मनाया गया

गौरव से परिपूर्ण है हमारे बिहार का अतीत व वर्तमान

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शहर के जेडए इस्लामिया महाविद्यालय में बिहार दिवस मनाया गया।समारोह की अध्यक्षता प्रो.हारुन शैलेंद्र ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा बिहार ऐतिहासिक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से गौरवशाली, वैभवशाली एवं महिमाशाली है। यह सम्राट अशोक,आर्यभट्ट,गुरु गोविंद सिंह और पतंजलि की धरती है।कहा कि हमारे बिहार का अतीत से लेकर वर्तमान तक सब गौरव से भरा है। यह संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले भगवान बुद्ध और जैन की भूमि है।

लोक संस्कृति और लोक पर्वों की यह पावन भूमि है।कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस की छात्रा अनामिका द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति से हुई।कार्यक्रम का संचालन प्रो.अशोक प्रियंवद ने किया।इस दौरान प्रो.जावेद इकबाल,प्रो.अल्लीमुल्ला,प्रो. मधुबाला मिश्रा,प्रो.तारिक महमूद,प्रो.महफुजूर रहमान,प्रो. अबुल हयात आदि ने अपने-अपने विचार रखे।अंत में उप प्राचार्य प्रो. मो. इदरीश आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024