जीरादेई: जीवन का वास्तविक आनंद सेवा में होता है : नवल किशोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के रुइया बंगरा गांव में मंगलवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। ज्ञान प्रचारक पटना जोन के इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने कहा कि जीरादेई क्षेत्र संत महात्माओं का क्षेत्र रहा है। उन्होंने बताया कि जीवन का वास्तविक आनंद सेवा में ही होता है। गुरु में आस्था व विश्वास हो तो जीवन में हर कष्ट का निवारण संभव है। उन्होंने बताया कि ब्रह्म ज्ञानप्राप्ति के बाद परिवार में प्यार और सम्मान का माहौल होता है। संत विक्रमा महराज ने कहा कि सत्संग का आयोजन जन कल्याण के निमित किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के भागदौड़ के जिंदगी में मनुष्य अशांत जीवन यापन कर रहा है।

मात्र सत्संग ही ऐसा माध्यम है जो उसे शांति दिला सकता है। उन्होंने बताया कि खासकर युवा वर्ग जो भटकाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं उन्हें सत्संग से जुड़ना चाहिए ताकि जीवन के उद्देश्य तक पहुंचने में सुविधा हो। बहन फूल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को हर तरह से मजबूत करने में सत्संग की अहम भूमिका होती है। महिलाओं के मानसम्मान से ही समाज सुंदर व खुशहाल बन सकता है। लखनऊ से पधारे युवा सत्संगी हरेराम ने कहा कि आज युवाओं में भटकाव की दौड़ चली है, इसलिए केवल सत्संग से ही इस भटकाव को रोक कर जीवन के मुख्य धारा में लाया जा सकता है। इस सत्संग में दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से सत्संगी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर संयोजक रमेश कुमार, डा. राधाकिशुन सिंह, हरेराम पंडित, अयोध्या, शेषनाथ, राकेश पंडित समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024