सिसवन: किसान चौपाल में किसानों को दी गई कृषि संबंधित जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर में मंगलवार को रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को रबी फसल के उत्पादन संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित की किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रीविधि से रबी फसल करने से संंबंधित जानकारी दी गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि श्री विधि के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है। वहीं किसानों को नए तरीके से कृषि करने के अलग-अलग तरीके बताए गए। चौपाल में किसान सम्मान योजना, बीज वितरण से संबंधित योजनाएं, पराली प्रबंधन, जल जीवन हरियाली, कृषि यांत्रिकरण व कृषि पंजीकरण, मिट्टी जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर दीपक यादव, रामजीत सिंह, गुड्डू तिवारी, अरुण कुमार, अखिलेश राम सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026