जीरादेई: सीताराम महायज्ञ में आस्था व श्रद्धा के साथ हंसी की बही त्रिवेणी

लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास ने दर्शकों को खूब हंसाया

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के भरौली मठ परिसर में चल रहे सीताराम महायज्ञ के छठे दिन बुधवार को यज्ञ मंडप में पूजन के बाद परमगुरु रामनारायण दास एवं आचार्य अरविंद मिश्र के सानिध्य में हंसी के गुरु नागेश्वर दास ने हंसी के कला को बताया, जिससे दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। नागेश्वर दास ने अधिक समय तक हंसते रहने की कला से सबको अभिभूत कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रसृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार, प्राचार्य केके सिंह, शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक, मुखिया नागेंद्र सिंह, यज्ञ यजमान कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। दास ने बताया कि इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रख सकती है।

उन्होंने बताया कि हंसने से दिल और दिमाग भी खुश हो जाता है तथा जीवन में खुशहाली आने लगती है। उन्होंने कहा कि अगर सेहतमंद रहना है तो हंसना सीख लें। उन्होंने बताया कि आपकी एक मुस्कान शरीर से कई बीमारियों को दूर भगा सकती है। योग और नेचुरोपैथी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हंसना शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं है। शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक ने बताया कि जो लोग खुलकर हंसते हैं उनका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। दरअसल जब हम हंसते हैं तो इससे पूरे शरीर में ज्यादा और अच्छी मात्रा में आक्सीजन पहुंचता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

आचार्य अरविंद मिश्र ने बताया कि जब हम हंसते हैं तो लंग्स में आक्सीजन तेजी से जाता और निकलता है जिससे हमें गहरी सांस लेने में मदद मिलती है। तत्पश्चात सभी दर्शकों ने परमगुरु रामनारायण दास के समक्ष माता-पिता व गुरु की सेवा करने तथा सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाते हुए भावी पीढ़ी को अनवरत जोड़ते रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026