भगवानपुर हाट: नहर में पानी नहीं आने से सिंचाई को ले चिंतित हो रहे किसान

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नहरों में पानी नही होने से रबी फसलों के पटवन को लेकर किसान परेशान हैं। किसान नहर में पानी नहीं रहने से सुनी नजरों से आसमान की ओर निहारते देखे जा रहे हैं। कुछ किसान प्रति घंटे 250 रुपये की दर से पंपिंग सेट के माध्यम से अपनी फसलों का पटवन कर रहे हैं, लेकिन गरीब किसानों को फसल की सिंचाई करना संभव नहीं है। इस कारण वे नहर में पानी या वर्षा पर निर्भर हैं।जिन खेतों में गेहूं की फसल की बोआई की गई है उन खेतों में पटवन नहीं हो पा रहा है। इससे प्रखंड के नगवां, कौड़िया, भीखमपुर, चोरौली, ब्रह्मस्थान, नदुआं, मछगरा, हिलसड़, सारीपट्टी, भगवानपुर, रामपुर आदि गांवों के हजारों किसान गेहूं के पटवन को लेकर काफी चिंतित हैं।

किसान रामेश्वर सिंह, शत्रुघ्न सिंह , वीरेंद्र सिंह, नबीजान मियां, चंद्रमा सिंह आदि किसानों का कहना है कि नहर में पानी नहीं होने से महंगे दामों पर निजी पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर होना पर रहा है। इससे उनलोगों पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों सक्षम किसान तो पंपिंग सेट के माध्यम से फसल की सिंचाई कर ले रहे हैं, लेकिन गरीब किसान पटवन करने में असमर्थ है। इस कारण उनकी फसल सूखने के कगार पर है। तेज पछुआ हवा के कारण जमीन की नमी शुष्क होने लगी है। अगर जल्द नहरों में पानी आता है तो फसलों के सूखने की संभावना बढ़ जाएगी जिससे किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026