जीरादेई: कुलपति ने किया देशरत्न राजेंद्र महाविद्यालय का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. फारुख अली ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था पर खुशी जाहिर की। कुलपति ने कहा कि देशरत्न राजेंद्र महाविद्यालय ने आमूल चूल परिवर्तन कर लिया है। महाविद्यालय में पूरी तरह से परिवर्तन कर दिया गया है। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं मैनेजमेंट कमेटी को धन्यवाद दिया। इसके बाद कुलपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास पहुंचे तथा देशरत्न को नमन किया।

कुलपति ने बताया कि जेपी विश्व विद्यालय का सेशन अब समय से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सेशन को लेकर अब किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुलपति ने बताया कि कालेज में छात्रों की कम उपस्थिति चिंताजनक है, इसके समाधान में शिक्षकों की भूमिका महती है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना मजबूत राष्ट्र एवं समाज के लिए फलदायी है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024