नौतन: खरीफ महाअभियान में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के खाप बनकट पंचायत भवन में बुधवार को खरीफ महाभियान-सह-कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर किसानों को धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि खरीफ फसलों के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी चुल्हन राम ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि धान के बीज प्रखंड कार्यालय पर उपलब्ध हो गया है। जिन किसानों ने बीज के लिए आनलाइन आवेदन किया था, उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी भेजा जा चुका है।

सभी किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर बीज ले सकते हैं। इसके अलावा जिला कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ज्वार, बाजरा, मड़ुआ, चीना आदि की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुशील सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक धनंजय कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी धनंजय प्रसाद, लेखापाल उमेश कुमार सिंह एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026