परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जामापुर पंचायत क्षेत्र के गडार गांव के लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर हंगामा किया.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर जिले के वरीय नेताओं तक का दरवाजा खटखटाया गया.जिससे इस सड़क का उद्धार किया जा सके. स्थानीय लोगों ने बताया कि 1997 में तत्कालीन सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के द्वारा सड़क पर मिट्टीकरण व ईंटकरण का कार्य कराया गया था. लंबे अरसे के बाद यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त तथा जर्जर हो गयी है.जिससे आवागमन करने में काफी कठिनाई हो रही है.ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया.
लेकिन कोई इसका सुध लेने वाला नही है. स्थानीय मुखिया श्रद्धावती देवी ने बताया कि उक्त स्थल गंडक विभाग के अंतर्गत आता है. जहा बिना एनओसी व आदेश के सड़क बनवाया नही जा सकता है. इस कारण से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है. मुखिया ने कहा कि गंडक विभाग एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य करा दिया जाएगा. प्रदर्शन करने वालो में शंभू दुबे, राजदेव दुबे, विजेंद्र दुबे, निर्भय दुबे, राजकुमार दुबे, चंद्र भूषण दुबे, नितेश दुबे, अंगद दुबे, बुलबुल दुबे सुजीत दुबे, सुजीत दुबे,दीपेंद्र दुबे, विपेंद्र डूबे, बिमल गोंड़, मनु दुबे सहित कई लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…