परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखण्ड के ठेपहाँ पंचायत के ठेपहाँ गाँव के वार्ड संख्या 7 की जनता विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रही हैं, आज के समय भी यहाँ के लोग एक अदद रोड के लिए तरस रहे हैं, न तो यहाँ पर नल जल का पानी पहुंचा हैं, न ही यहाँ पर नाला की ही व्यवस्था है, यहाँ पर ग्रामीणों ने बताया कि एक बड़ा सा गड्ढा था जिसमे इन लोगों के घरों के नाली का पानी बहता था उसे भी कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करके उसपर कब्जा जमा लिया गया हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वो लोग प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन भी दिए हैं लेकिन इसपर कोई सुनवाई नही हुआ हैं, इन तमाम समस्याओं को लेकर यहाँ के ग्रामीणों ने आज मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा, ग्रामीणों का कहना हैं कि हमलोगों का टोला हमेशा से ही उपेक्षा का शिकार रहा हैं, न तो इसपर कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं न ही इसपर कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…