सीवान में 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल : मंगल पांडेय

परवेज अख्तर/सिवान: स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीवान में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा. श्री पांडेय बुधवार को सीवान जिले के मैरवा प्रखंड में 27 एकड़ जमीन पर 550 करोड़ की राशि से बन रही मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण स्थल का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया.उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलज सह अस्पताल के निर्माण होने से आस-पास के जिले की आबादी को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा.विशेषकर गोपालगंज, सीवान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल पाएगी.श्री पांडेय ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल एवं 100 छात्रों के क्षमता वाले एमबीबीएस कॉलेज के अलावे बीएससी-नर्सिंग की पढ़ाई भी करायी जाएग. सीवान जिले में बन रहा यह अस्पताल 2024 से कार्य करना शुरु कर देगा एवं 2025 से एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शिक्षण-सत्र की शुरूआत करने का लक्ष्य रखा गया है.

श्री पांडेय ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी किया जाना है. राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सीवान में बन रहे मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण कार्य के विकास को गति प्रदान की जा रही है. उच्च गुणवत्ता के चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु स्वास्थ्य विभाग सतत् अपने कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में प्रयासरत है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026