Jiradei News in Hindi

जीरादेई: गिरते हैं शहसवारे मैदान-ए-जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले :- हिना शहाब

  • श्रीमती माया कुशवाहा ने बोली की खेल का आयोजन करने का मतलब होता है कि खेल को क्षेत्र में बढ़ावा देना
  • विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार का नगद व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार का इनाम से नवाजा गया
  • बंदुहाता ट्रॉफी पर तेतरिया टीम का कब्ज़ा

परवेज़ अख्तर/सिवान: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की धरती पर अवस्थित बंदुहाता गांव में बंदुहता प्रीमियर रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को किया गया।आयोजित फाइनल मैच तेतरिया बनाम भरौली के बीच खेला गया।इस दौरान पूरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।आयोजित टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के पूर्व लोक सभा प्रत्यासी सह राजद के वरिष्ठ नेत्री हिना शहाब थीं।इस मौके पर श्रीमती हिना शहाब ने उपस्तिथ सभी खिलाड़ियो का उत्त्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल को खेल कि भावना से खेले,खेल को आपसी भाईचारा का प्रतिक माना गया है। उन्होंने पराजय टीम के खिलाड़ियों से कहा कि ” गिरते हैं शहसवारे मैदान-ए-जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले”। साथ ही इस टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में जीरादेई स्थानीय विधायक श्री अमरजीत कुशवाहा की धर्म पत्नी श्रीमती माया कुशवाहा भी पहुँची और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल का आयोजन करने का मतलब होता है कि इस खेल को क्षेत्र में बढ़ावा देना होता है।

बतादें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच में तेतरिया ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 16 ओवर में 236 रन बनाई जवाब में उतरी भरौली के टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 196 रन बनाई। जिसके बाद तेतरिया ने इस टूनामेंट का फाइनल मैच 40 रनों से जीत गई। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार का नगद इनाम दिया।जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार का इनाम दिया गया।जबकि मो.सैफ अली को मैन ऑफ़ द टूनामेंट का पुरस्कार से नवाजा गया तो वहीं इस टूर्नामेंट में प्रत्येक छक्का पर भरौली पंचायत के मुखिया के तरफ से 201 रुपया जबकि बंटी के तरफ से 101 रुपया का पुरस्कार दिया गया। मौके पर भरौली पंचायत के मुखिया श्री नागेंद्र सिंह, बढ़ेया पंचायत के मुखिया श्री सुभाष शर्मा, जमापुर के पंचायत के मुखिया श्री दवेंद्र यादव, राजद के जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह पटेल,कैफ उर्फ़ बंटी,राजद नेता श्री सतेंद्र तिवारी,मो.इलियास,छोटे मुखिया,नदीम अनवर,फैयाज खान, शाहरुख खान सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026