Barharia Siwan News

बड़हरिया: गांधी मजहरुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों की बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित गांधी मजहरूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ब्लॉक मैदान में टूर्नामेंट के अध्यक्ष दाऊद खान की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन के विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गई. बैठक में टूर्नामेंट उपाध्यक्ष महताब खान, राजद नेता मो एहतेसामूल हक सिद्दीकी, राजद नेता लक्की बाबू राजद नेता रहमुद्दीन खान, नामाजुद्दीन खान आदि ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन राजद के पूर्व सांसद डॉ मो शहाबुद्दीन के संरक्षण में 21 फरवरी से आयोजन किया जाएगा.इसमे देशस्तरीय टीमें भाग लेंगी. इस टूर्नामेंट में नेपाल, समस्तीपुर, जयनगर, पटना सहित कुल आठ टीमें भाग लेंगी। बैठक में फुटबॉल टूर्नामेंट के अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए टूर्नामेंट अध्यक्ष दाऊद खान ने बताया कि मैदान की तैयारी, टीम के रख रखाव,मेस सहित अन्य जिम्मेदारियों का बंटवारा आयोजन के समिति के सदस्यों के बीच की गई. बैठक में पूर्व फुटबॉलर हरेंद्र सिंह, विपिन कुमार शर्मा,माशूक खान, अकबर अली, लक्की बाबू शानू खान, अनवर अली, सदीक अंसारी, मखबूब अंसारी, इरफान खान, प्रदीप शर्मा, गुल्लू शर्मा, भरत राम सहित  आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026