परवेज अख्तर/सिवान: बेटे द्वारा रॉड से हमला में घायल महिला की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गयी. मृतका ककरघटी निवासी गुलाबचंद्र चौरसिया की पत्नी माया देवी है. मालूम हो कि गुरुवार के दिन नशा के लिए पैसा नही देने पर मां बेटा में विवाद हो गया. पैसा नहीं देने पर आक्रोशित होकर मन्टू चौरसिया ने माया देवी को लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर दिया.
जिसका इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था.रविवार की सुबह महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. वहीं मां पर किए गए इस तरह के क्रूरतापूर्ण व्यवहार की भी चर्चा हो रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुलाब चौरसिया के आवेदन पर मन्टू चौरसिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज को गयी है. मन्टू चौरसिया नशीली पदार्थों का सेवन करता है. मन्टू चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…