महाराजगंज: शहर में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के काजी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने तीन दुकान का ताला तोड़ कर करीब लाखों रुपये कि संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध मे पीड़ित दुकानदार रंजीत कुमार उर्फ पिकलू ने थाने मे आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचना पाकर महाराजगंज थाना की पुलिस घटनास्थल की जांच करने के लिए पहुंची थी.काजी बाजार स्थित वर्षा श्रृंगार प्रसाधन के संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि काजी बाजार मे श्रृंगार का दुकान है शुक्रवार कि रात्री चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान मे रखे करीब 25 हजार रुपये नगद व 11 पीस चांदघ का सिक्का तथा कुछ दुकान मे रखे सामान चोरी कर लिया गया है.

मेरे दुकान के अगल-बगल के श्रीकांत कुमार व अनिल कुमार के परचून कि दुकान का भी दरवाजा तोड़ कर दुकान मे रखे नगद एवं कीमती समान आदि की चोरी कर लिया गया है. वहीं मोहल्लेवासी का कहना है कि शहर मे प्रतिदिन स्थानीय थाने के चौकीदार द्वारा रात्रि मे शहर मे गस्ती करती है. फिर भी चोरों द्वारा तीन दुकान का ताला तोड़कर कर चोरी कर ले गये. जिससे प्रतित होता है कि शहर में सिर्फ नाम के लिए गस्ती हो रही है. इस संबंध मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है. तीन दुकानों में चोरी की पुष्टि हुई है. पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी. चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जहां तक शहर मे चौकीदारों गस्ती के बावजूद चोरी कि घटना घटित हुई है उसका भी जांच कराया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026