परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा गांव में सांप के काट से युवक की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के तितरा निवासी संवरू राम के 40 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के स्वजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह इंद्रजीत खेत में काम कर रहा था इसी दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया।
जानकारी मिलते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक के छोटे-छोट दो पुत्र व एक पुत्री है। वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…