परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार में रविवार की शाम ताड़ी विक्रेता को गोली मारने के आरोप पुलिस ने गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान को साेमवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरा निवासी छोटेलाल राम पोखरा बाजार में ताड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता हैं। रविवार की शाम वह ताड़ी बेच रहा था। उसी समय रतनपुरा निवासी सीआरपीएफ जवान उज्ज्वल कुमार पांडेय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर एक बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ पहुंचकर छोटेलाल राम से ताड़ी की मांग की। छोटेलाल राम ने ताड़ी दे दी। उसके बाद उसने ताड़ी के एवज में 80 रुपये की मांग की। इसको लेकर उज्ज्वल पांडेय एवं छोटेलाल राम में बकझक होने लगी।
तभी उज्ज्वल पांडेय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली छोटेलाल राम के बाएं पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद उज्ज्वल अपने साथियों के साथ फरार हो गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा छोटेलाल राम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा उज्ज्वल पांडेय को उसके घर से लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटेलाल राम के फर्द बयान पर प्राथमिकी कर आरोपित उज्ज्वल पांडेय को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि उज्ज्वल पांडेय त्रिपुरा में सीआरपीएफ जवान पद पदस्थापित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…