Jiradei News in Hindi

जीरादेई के एनडीए प्रत्याशी कमला कुशवाहा के पति की पिटाई, एक हमलावर गिरफ्तार, कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के बिकउर गांव में शनिवार की देर रात जीरादेई विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी के पति पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मैरवा निवासी कमला कुशवाहा के पति संजय कुशवाहा पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जान से मारने की नीयत से जमकर पिटाई भी कर दी गई। हालांकि प्रत्याशी के साथ चल रहे दो सरकारी गार्ड ने मौके से एक आरोपित को पकड़ लिया। पहचान जीरादेई थाना के खड़गीरामपुर गांव निवासी शंभु यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही असांव थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि संजय कुशवाहा मैरवा विधानसभा क्षेत्र के पिपरहिया गांव में समर्थकों से मुलाकात कर घर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच विकउर गांव के समीप असामाजिक तत्वों ने वाहन को घेर मारपीट की।पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उधर एनडीए प्रत्याशी के पति की पिटाई को लेकर क्षेत्रों में कई तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग इस घटना को लेकर कई कहीं एंगिल से जोड़कर देख रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026