परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी युवती को ससुरालवालों द्वारा दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। युवती के दिए आवेदन पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गोपालपुर निवासी नीतू देवी ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल मई में एमएच नगर थाना के झौवां निवासी वृजेश कुमार साह से हुई। दुबई में नौकरी करने वाले नीतू के पिता ने शादी में तीन लाख नगद, पैशन प्रो बाइक, चेन, अंगूठी, फर्नीचर, बर्तन व अन्य सामान उपहारस्वरूप दिए थे।
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर इस साल जून महीने में नीतू अपने मायके गोपालपुर चली आई। इसी बीच एक दिन ससुरालवाले जिसमें पति वृजेश कुमार साह, उमेश साह, सास सुकवारी देवी, ससुर रामलाल साह, अनिता देवी, रमेश साह, प्रिंस साह व सत्येन्द्र साह गोपालपुर स्थित नीतू के मायके आये व दो लाख की मांग की। असमर्थता जताने पर सभी आरोपितों ने मारपीट की व भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि नीतू देवी के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…