✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता को धमकी देना जीरादेई के एक युवक को महंगा पड़ गया.अब उसे हवालात में रातें गुजारनी पड़ेगी.जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव के रहने वाले आरोपित युवक को मुंबई पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बॉलीवुड फिल्म निर्माता संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी.
उसने अपने फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट जारी करते हुए लिखा था कि चिंता मत करो, जिस तरह सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी गई है ठीक उसी प्रकार तुम भी मारे जाओगे.युवक के फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट के बाद फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने मुंबई के अंवोली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसाखाल गांव निवासी हेमनारायण सिंह के पुत्र कृष्ण मुरारी सिंह(20)को गिरफ्तार कर लिया. मुम्बई पुलिस के अनुसार आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जिसके बाद ट्रांजिट रिमाइंड को लेकर उसे मुंबई ले जाया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…