परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र बलिया पट्टी गांव में गुरुवार कों आपसी विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गईं. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके ही पड़ोस के स्व. शिवबालक सिंह के पुत्र रामेश्वर सिंह एवं रामेश्वर सिंह के पुत्र नवीन कुमार ने दो अज्ञात लोगों के साथ हथियार से हमला कर दिया.
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. रामेश्वर सिंह एवं नवीन सिंह के साथ दो अन्य लोग सेंट्रो कार में सवार थे. चिकित्सा पदाधिकारी ने घायल स्व. रामबालक सिंह के 58 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…