परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा मतदान केंद्र संख्या 95 पर चुनाव कवरेज करने गए पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमें एक पत्रकार को गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि आसपास के लोगों ने झगड़े को शांत कराया. इसके बाद घायल पत्रकार को सिसवन के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घायल पत्रकार ने सिसवन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज के लिए गुहार लगाई है. घायल पत्रकार रघुनाथपुर के बेलवार गांव निवासी है. थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार वह खबर कवरेज कर रहे थे. इसी दरम्यान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…