परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौता गांव में गुरुवार की रात तकरीबन 10 बजे एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें पत्रकार गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से महाराजगंज पीएचसी में इलाज कराया गया. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दरौंदा के धनौता गांव निवासी पत्रकार शिवम कुमार गांव के ही तिलक महतों के यहां शादी समारोह में शामिल होने गये थे. तभी गांव के ही दो चार लफंगे किस्म के लड़के ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान बारातियों से मारपीट कर दी.
पत्रकार मौके पर बीच बचाव कर रहे थे तभी धनौता गांव के मुन्ना महतो, रंजन कुमार व मंतोष कुमार के साथ तीन चार अज्ञात लोगों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया. पत्रकार को हाथ में चाकू लगा है. इस दौरान आरोपियों ने पत्रकार के गले से तकरीबन 22 हजार रुपये की सोने का चैन छीन लिया. इस घटना सम्बंधित पत्रकार ने दरौंदा थाने में सभी आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…