परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के मृत्यु की न्यायिक जांच की मांग की. नेताओं ने कहा कि तिहाड़ जेल के डीजी व दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि डरैली मठिया के पूर्व मुखिया दयानंद यादव की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई.
नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग किया कि इस घटना की गहनता से जांच कर घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी किया जाय. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले नेताओं में मुख्य रूप से सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, बड़हरिया विधायक बच्चा पांडे, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, जिला अध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरी, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, बबन यादव, शरीफ खान, ललन यादव, एहतेशाम उल हक सिद्दीकी, विजय जायसवाल शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…