परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित भवराजपुर रोड स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यत अतिथि डॉ. हारुण शैलेंद्र, विशिष्ट अतिथि वागेंद्रनाथ पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर आकर्षक झांकियां निकाली गई। बच्चों ने कविता, डांस, भाषण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद दुबे अतिथियों को शाल भेंट स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन असगर मेंहदी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष पाशुपति नाथ सिंह, सचिव जगरनाथ प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, सरोज दुबे,अंकित कुमार, अनुपम कुमार, नागेंद्र यादव, बिट्टू सिंह सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026