परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना पंचायत में शनिवार को मुखिया राजीव कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह ने शिविर लगा 16 लोगों के बीच कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 48 हजार अनुदान राशि का वितरण किया। मुखिया ने बताया यह राशि वित्तीय वर्ष 2016-17 की है, जो सरकार द्वारा पंचायत को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि दूसरी किश्त की राशि मिलने पर शेष लोगों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रति मृत व्यक्ति के आश्रित को तीन हजार रुपये नकद प्रदान की गई है। इस अवसर पर सामान्य घटक के 11 एवं विशेष घटक के पांच लोगों को यह लाभ दिया गया है। इस योजना का लाभ एक सड़क हादसे में स्टेट हाईवे 73 पर शहरकोला बाजार के समीप मरे युवक उमेश प्रसाद के पिता हरिदास प्रसाद को दिया गया। इस योजना का लाभ पाने वालों में सामान्य घटक से जवाहर प्रसाद, गणेश ठाकुर, रफीक मियां, रंगीला राय, दर्शन प्रसाद, अवधेश पांडेय, रामायण महतो, सुरेश शर्मा, राकेशकुमार तथा सेमरिया कुंवर तथा विशेष घटक में धर्मेंद्र राम, शंकर मांझी, शांति कुंवर, हीरा लाल मांझी तथा लाल दीप राम शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…