Categories: पटना

प्रेमिका से मिलने का जुगाड़: गांव बिजली काट देता था मिस्त्री, ग्रामीणों ने अंधेरे में दोनों को पकड़ा

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को रंगरेलियां मनाते अकेले में पकड़ा है. बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए पूरे गांव की बिजली 2 घंटे के लिए काट देता था. लाइट ऑफ करना ही गर्लफ्रेंड के लिए सिग्नल होता था. घटना पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां गनेशपुर डहरिया आदिवासी टोला के लोगों ने एक बिजली मिस्त्री को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा और दोनों का सिर मुड़वाकर और जूते-चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली के लिए काफी परेशान रहते थे. उन्हें भनक लगी कि गांव का मिस्त्री सुरेंद्र राय ही रोज-रोज बिजली काट देता है.

ग्रमीणों का आरोप है कि बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था, वह गांव की बिजली काटकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो रंगरेलिया मनाता था. इस बात की भनक युवती के पड़ोसी को लग गई. फिर जैसे ही गांव की बिजली कटी लोगों को पता चल गया कि फिर बिजली मिस्त्री अपनी गर्लफ्रेंड से मिलें वाला है.

लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बनाया. बिजली मिस्त्री ने बिजली काटकर प्रेमिका को सिग्नल दिया. जैसे ही बिजली मिस्त्री घर में घुसा ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का सिर मुड़वाकर और जूता-चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. गांववालों का कहना था कि घुमाने का उद्देश्य यही था कि इसके बाद कोई गांव में इस तरह की गलती न करे.

बताया जा रहा है कि बाद में बिजली मिस्त्री और उसकी प्रेमिका की शादी भी करा दी गई. राम मुर्मू के निर्देश पर दोनों की आदिवासी रीतिरिवाज से शादी कराई गई. लेकिन जैसे ही लड़की विदाई होकर बिजली मिस्त्री के घर पहुंची, एक दूसरा बवाल खड़ा हो गया. दरअसल वो बिजली मिस्त्री सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024