Categories: पटना

मिसेज बिहार की प्रतिभागी मॉडल को बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी के बसंत कॉलोनी में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक महिला की कमर में गोली मार दी। महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ रात को स्कूटी से घर पहुंची थी। घर के अंदर घुसने के दौरान ही उसे बेटी के सामने ही गोली मारी गई। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजीव नगर थानेदार सरोज कुमार ने प्रेम-प्रसंग में बदमाशों द्वारा महिला पर फायरिंग करने की आशंका जाहिर की है।

महिला की पहचान सुमन कुमार की पत्नी अनीता देवी उर्फ मोना राय (36) के रूप में की गई है। अनीता 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रही थीं। वहीं, उनके पति सुमन फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं। अनीता का इलाज राजीव नगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। अनीता अपनी 12 साल की बेटी आरोही को लेकर घर से बाहर निकली थीं। रात 9:25 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर आई थीं।

अनीता ने बेटी को घर के अंदर किया। फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थीं, उसी दरम्यान एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अनीता को कमर में गोली लगी। यह घटना बेटी के सामने हुई। वो चीखने-चिल्लाने लगी।

दूसरी तरफ, गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चंद मिनटों में आधी रात को वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में जल्दी से महिला को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी भी अनीता की हालत चिंताजनक है।

इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने भी इस केस की जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस को इस घटना की वजह का पता चल गया है। अपराधियों के बारे में भी सुराग मिला है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बिल्डर से की गई पूछताछ

इस मामले का कनेक्शन पटना के एक बिल्डर से जुड़ा है। बिल्डर के साला पर शक की सुई घूम रही है। सूत्रों के मुताबिक अनीता का बिल्डर से फ्रेंडली रिलेशन था। महिला मॉडलिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर गाने के वीडियो भी अपलोड करती थी। राजीव नगर थाना में बिल्डर से पूछताछ की गई है। इससे पहले पुलिस ने महिला के एक और दोस्त को अपने कब्जे में पूछताछ के लिए लिया। जब अनीता के दोस्त के घर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो फ्रीज में रखी एक बियर मिली। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी भी खुलकर कर इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

इधर, अनीता के पति सुमन कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे अनिता अपनी स्कूटी से बेटी को लेकर रामनगरी स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। इसके बाद 9 बज कर 25 मिनट पर दोनों वापस घर आई। अनीता स्कूटी को गेट के अंदर कर ही रही थी कि काली रंग की बाइक से हेलमेट पहने दो बदमाश आए। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अनीता को गोली मारी और तेजी से आशियाना की तरफ भाग निकले। गोली लगते ही अनीता जमीन पर गिर गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024