परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य हैंडबाॅल संघ द्वारा जून के अंत में दरभंगा में होने वाले राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए सिवान की टीम के लिए चयन शिविर गुरुवार से मैरवा के लक्ष्मीपुर मे शुरू हो गया। जिला हैंडबाॅल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि शिविर में शामिल खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यीय टीम के चयन किया जाएगा। चयन शिविर 19 मई तक चलेगा। 1 जनवरी 2000 के बाद जन्मतिथि वाले खिलाड़ी इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगी। इसके लिए खिलाड़ी 18 मई तक हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर मैरवा में आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 6 बजे तक रिपोर्ट कर सकती हैं। शिविर में टीम चयनकर्ता के रूप में सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी राधा कुमारी, सीनियर खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…