गुठनी

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव में एक विवाहित की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका की मां रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती निवासी मुन्नी देवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर मृतक के ससुराल वालों को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि मैरिटार गांव निवासी दीपनारायण साह के पुत्र भीम साह की शादी मई 018 में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला निवासी मुन्नी देवी की पुत्री लाली कुमारी (22) के साथ हुई थी। मेरी पुत्री लाली कुमारी को शादी के बाद से ही उसके ससुराल के ससुर दीपनारायण साह, सास शुभावती देवी, ननद चंपा कुमारी द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। पुत्री इसकी सूचना मुझे दी। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।उसने बताया कि सोमवार की रात में फोन जब बेटी को फोन किया उसका फोन बंद था। फिर मंगलवार को भी बात करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद पाया गया। तो मुझे आशंका हुई और में मंगलवार की दोपहर उसके ससुराल मैरीटार पहुंची तो पूरी मामले की जानकारी हुई। उसका पति अन्य प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। घटना के वक्त घर पर नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026