Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अभी-अभी:- सिवान के मलमलिया में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया – कौड़िया के बीच शातिर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु स्थानीय बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएसपी संचालक अखिलेश सिंह(50 वर्ष)जो अपना सीएससी केंद्र बसंतपुर से बंद कर अपने घर कौड़िया बैशयटोली बाइक सवार होकर जा रहे थे।

की तभी पीछे से ओभरटेक कर अपाची पर सवार दो अपराधियों ने दनादन उन्हें गोली मार दी।अभी वह कुछ समझ पाते ही तब तक उनका बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी घटना स्थल पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026