छपरा

चौथी बार जीत का सेहरा सजा राजद विधायक के सर

छपरा: मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने जो भरोसा करके मुझे एक बार मशरक और दो बार बनियापुर विधानसभा से विधायक बनने का श्रेय प्रदान करते हुए जीत की हैट्रिक से नवाजा है।उसके लिये मैं आप सबो बनियापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं।साथ ही आप सम्मानित मतदाताओं के भरोसे पर खड़ा उतरने के लिये मैं जी-जान लगा दूंगा।उक्त बातें बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने जीत का सेहरा बांधते हुए मतदाताओं के सम्मान में कही।राजद विधायक ने कहा कि ये जीत मेरे अकेले की जीत नही है,बल्कि बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता की जीत है।

इधर राजद विधायक की जीत पर मशरक उनके पैतृक आवास मशरक बड़हिया टोला पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए जीत की हार्दिक बधाई दिया और पटाखें छोड़ जीत का जश्न मनाया। बधाई देने वालों में उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,प्रखंड व्यवसायी संघ अध्यक्ष प्राण सेठ,कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, ललन खां, डॉ ललन महंतों,शिक्षक मंटू सिंह,शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, पंचायत समिति सदस्य संजय साह,चिमनी व्यवसायी युगुल किशोर प्रसाद, पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो,बबन सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026